फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक से रायफल लूटने वाले तीन पकड़े

Sun, 07 Dec 2014 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना पिलुआ क्षेत्र में शनिवार की रात सिकंदराराऊ (हाथरस) के शिक्षक से लाइसेंसी रायफल लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। बदमाशों से लूटी गई रायफल के साथ ही जसराना से लूटी अन्य रायफल, एक देशी रायफल, एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घटना में प्रयोग की गई बाइक भी चोरी की है। तीनों को बाद में जेल भेज दिया। डीआईजी अलीगढ़ ने थाना पुलिस को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन





रविवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी सुरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जिला हाथरस के थाना सिकंदराराऊ के गांव जिमीशपुर निवासी शिक्षक सुरेंद्र सिंह यादव शनिवार की देरशाम को अपनी बाइक से सिकंदराराऊ से पिलुआ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछा कर रहे फीरोजाबाद के थाना एका के गांव गजुआ निवासी हमवीर व केशरपाल तथा सिकंदराराऊ के गांव मिर्जापुर निवासी संदीप ने पिलुआ थाना क्षेत्र के नगरिया मोड़ पर शिक्षक की बाइक को पैर मारकर गिरा दिया।



बाद में तीनों ने शिक्षक की कनपटी पर तमंचा रख उनसे लाइसेंसी रायफल लूट ली और भाग गए। चूंकि तीनों बदमाशों में से एक सिकंदराराऊ के पास का था, जिसे शिक्षक ने पहचान लिया। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। हरकत में आई पुलिस ने संदीप को घर से धर दबोचा। वहीं संदीप द्वारा अपने अन्य दोनों साथियों के नाम बताने पर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन





एसएसपी ने बताया कि पकड़ में आए तीनों बदमाशों से लूटी गई रायफल के अलावा एक जसराना से लूटी रायफल, एक देशी रायफल, एक तमंचा, जिंदा कारतूस के अलावा एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें