फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारीख पर आई युवती पर हमला

Wed, 22 Mar 2017 11:40 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
तारीख पर आई युवती पर हमला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
न्यायालय में दहेज संबंधी मुकदमे की पैरवी करने आई युवती पर बुधवार को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि ससुरालीजन किन्नारों के साथ आकर उसकी पिटाई की है। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

मारपीट का शिकार हुई युवती सुनीता पुत्री सुखराम निवासी फिरोजपुर है। बताया कि उसकी शादी 2012 में सत्येंद्र पुत्र जगदीश निवासी अलहदादपुर से हुई थी। दो साल बाद ही पति और ससुराल के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। इसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ससुरालवाले सुलह का दबाव बना रहे हैं। इधर, बुधवार को तारीख पर वह आई थी। वहीं उसके ससुर जगदीश, मौसिया ससुर वीरेंद्र एवं मामा ससुर राजाराम ने कुछ किन्नरों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। हमले के दौरान उसका मोबाइल और चेन छीन लिया। भीड़ जुटने पर हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकले। युवती ने एसपी, सीओ से मामले की शिकायत की। इसके बाद कोतवाली पुलिस को भी तहरीर दी है।
विज्ञापन

फोटो प्रेषित है
रिपोर्ट एवं संपादन अजय झंवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें