फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदननगर में गोली मारकर युवक को किया घायल

Wed, 22 Mar 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
चंदननगर में गोली मारकर युवक को किया घायल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
चंदननगर में बुधवार रात 10 बजे तीन-चार युवकों ने 21 वर्षीय सुरेंद्र सिंह को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तीन-चार युवक आये और फिर एक ने सुरेंद्र के बाएं पैर में गोली मार दी। शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। हमले का कारण रुपये का लेन-देन बताया गया है। बाद में परिजन घायल को एक वाहन में सरकारी अस्पताल में लाए। वहां उसका इलाज शुरू हुआ। परिजन बाद में घायल युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में ले गये। पुलिस की टीम सूचना मिलने पर अस्पताल में पहुंच गई।
विज्ञापन


दो दिन पहलेे निरंकारी भवन रोड पर चली थी गोली
दो दिन पहले निरंकारी भवन रोड के एक होटल पर गोली चली थी। गोली महाबीर कॉलोनी  के शमशेर को निशाना बनाकर चलाई गई थी। मगर वह बाल-बाल बच गया था। गोली  शीशे से आर-पार हो गई थी। हमलावर फरार हो गये थे। सिविल लाइन पुलिस ने इस  बारे में दो नामजद सहित चार के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें