फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियौढ़ी में विधवा भाभी को जलाया

Sun, 07 Dec 2014 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज के सिढ़पुरा क्षेत्र में शादी से इनकार करने पर चार लोगों ने विधवा भाभी पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर हालत में महिला को सैफई रेफर किया गया है। चारों को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



प्रतापगढ़ निवासी नीतू पुत्री सुरेंद्र की शादी पांच वर्ष पूर्व सुरेश निवासी सियौढ़ी सिढ़प़ुरा के साथ हुई थी। दो साल पहले उसके पति की बीमारी के कारण मौत हो गई। इसके बाद वह अपनी ससुराल में ही रह रही थी। उसके देवर ग्रीश ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिस पर उसने इनकार कर दिया।



इस बात से नाराज होकर देवर ग्रीश, अवधेश, जेठ मुकेश, जिठानी दुर्गेश ने मिलकर उसे कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। नीतू मदद के लिए चीखने-चिल्लाने लगी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों के आ जाने पर आरोपी फरार हो गए। मामले की जानकारी नीतू की बहन को ग्राम कुरावली दी गई। बहन और बहनोई पहुंच गए। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन




पुलिस की मदद से नीतू को गांव के अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक न मिलने पर उसे कासगंज चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला 95 प्रतिशत तक जल चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ग्रीश को गिरफतार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें