फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में पत्नी के प्रेमी की गोली मारकर हत्या

Sun, 07 Dec 2014 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली के ग्राम प्रहलादपुरा में  शनिवार रात अपने घर लौट रहे जीनेश को कुछ लोग अगवा कर ले गए और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। रविवार सुबह उसका शव एक खेत में पड़ा मिला। एक महिला के साथ जीनेश के अवैध प्रेम संबंधों को घटना की वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन



मृतक जीनेश गांव प्रहलादपुरा निवासी रामदास का पुत्र था। वह शनिवार को अपने पिता के साथ गांव मेहनती में एक तेरहवीं में शामिल होने गया था। शनिवार की रात लौटते समय कुछ लोगों ने पिता-पुत्र को घेर लिया। उन्होंने रामदास को तो छोड़ दिया, लेकिन जीनेश को अपने साथ ले गए।



इसकी जानकारी होने पर जीनेश के परिवारीजनों और ग्रामीणों ने खेतों में इनकी तलाश भी की, लेकिन पता नहीं चला। रविवार सुबह उसका शव गांव के बाहर एक खेत में पड़ा मिला। घटना के संबंध में रामदास ने कोतवाली में पुष्पेंद्र, श्यामपाल, दुर्विजय सिंह, अशोक, सुदेश, रजनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




थाना प्रभारी ने बताया कि जीनेश फरवरी माह में घटना में नामजद किए गए आरोपी पुष्पेंद्र की पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। इस मामले में मार्च माह उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और अप्रैल माह में उसकी जमानत हो गई थी। नवंबर माह में उसे पुलिस ने अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत जेल भेजा था। कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटा था। पत्नी को भगा ले जाने की रंजिश में पुष्पेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें