सर्कुलर रोड पर सेना के कर्नल की कार से तेल लीक होने का झांसा देकर एक बाइक सवार युवक ने उनकी पिस्टल व नकदी उड़ा ली। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
राजीव लोचन शर्मा सेना में कर्नल हैं। वह इस समय हेड क्वाटर 6 बरेली में तैनात हैं। वह जयपुर से बरेली के लिए जा रहे थे। कार में उनके साथ परिवार के तीन अन्य सदस्य मौजूद थे। जैसे ही उनकी कार सर्कुलर रोड पर चाचा मोटर एजेंसी के निकट पहुंची तभी एक बाइक सवार युवक आया और उसने कार के चालक को तेल लीक होने की जानकारी दी। यह सुनकर चालक ने कार को रोक लिया। कार में बैठे अन्य लोग भी नीचे उतर आए। युवक ने कार में रखी 20000 रुपये की नकदी व पिस्टल को उड़ा लिया। कार से नीचे उतरकर झांकने पर तेल लीक होता नहीं मिला। जब सभी लोग कार में सवार हुए तो कार से नकदी व पिस्टल गायब थी। जानकारी होते ही काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चाचा एजेंसी व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक कराया। जिनमें घटना कैद हो गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया