फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरैना में पेशी कर रोडवेज से लौटा जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल

Wed, 03 May 2017 11:48 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
जिला कारागार में बंद शातिर ठग शैलेंद्र अग्रवाल मंगलवार को पुलिस प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन गया। मुरैना (मध्य प्रदेश) में पेशी पर जाने के लिए इनोवा कार का इस्तेमाल करने की सूचना पर एसएसपी ने एसपी क्राइम अनूप कुमार से चेकिंग कराई। चेकिंग के दौरान वह रोडवेज बस में बैठ कर पेशी से लौटता मिला। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिला कारागार में बंद शातिर ठग शैलेंद्र अग्रवाल की मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुरैना कोर्ट में पेशी थी। सोमवार की रात जिला कारागार से उसे मुरैना ले जाया गया। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि किसी ने एक वीडियो क्लिप भेज कर शैलेंद्र अग्रवाल को इनोवा कार से पेशी पर मुरैना जाने की शिकायत की थी। एसएसपी की माने तो क्लिप से पता नहीं चल रहा था कि इनोवा कार के भीतर कौन बैठा है। इसके बाद एसपी क्राइम अनूप कुमार को रूट चेकिंग पर लगाया। एसएसपी की मानें तो पहले ही चेकिंग प्वाइंट पर शैलेंद्र अग्रवाल पुलिस कर्मियों के साथ रोडवेज बस से जिला कारागार लौटता मिला। इससे साफ है कि वीडियो क्लिप की शिकायत झूठी थी। बता दें कि इससे पूर्व भी पेशी पर जाते वक्त रास्ते में ऐश करने की शिकायत वीडियो क्लिप के साथ हो चुकी है। ऐसे ही मामले में तत्कालीन एसएसपी ने तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित भी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें