फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहता पार्क में शराब ठेके पर बोला धावा, बोतलें तोड़ीं

Sat, 15 Apr 2017 11:58 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
शराब ठेके के ‌‌ख‌िलाफ उग्र हुए ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 हाईवे से 500 मीटर दूर शराब ठेका खोलने के आदेश पर ठेकेदार बस्तियों में दुकानें खोल रहे हैं, तो इसे लेकर लोग उग्र हैं। शनिवार को मंडी के समीप कालोनी के लोगों ने शराब ठेके के विरोध में डीएम आवास पर प्रदर्शन किया। जबकि मेहता पार्क इलाके में लामबंद हुए लोगाें ने शराब के ठेके पर हमला बोल दिया। बोतलें फोड़ते हुए हंगामा किया। सीओ ने मौके पर पहुंचकर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

अलीगंज रोड स्थित मंडी समिति के समीप कालोनी निवासी भंवरपाल, जुगनू उर्फ रविकांत याद कुमारी इंटर कॉलेज प्रबंधक केपी सिंह ने बताया कि पहले शराब ठेका मंडी के हाईवे के किनारे स्थित गेट पर था, लेकिन जब से शराब ठेका मंडी के दूसरे गेट पर शिफ्ट हुआ है। इलाके में असामाजिक तत्वों का जमावड़ रहने के अलावा महिलाओं पर छींटाकशी की घटनाएं बढ़ गईं हैं। वहीं ठेके के पास ही इंटर कॉलेज है। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी ठेका नहीं हटाया गया। इसी से गुस्साए लोगों ने शनिवार को डीएम आवास पर प्रदर्शन कर शराब ठेका हटवाने की मांग की। वहीं दूसरी ओर मेहता पार्क इलाके के लोगाें ने शनिवार को लामबंद होकर शराब ठेके के बाहर बोतलें फोड़ कर विरोध जताया। भीड़ का आक्रोश देख ठेकेदार ठेका बंद कर भाग निकला। सूचना पर पहुंचे सीओ एमपी सलोनियां ने लोगों को समझा कर शांत कराते हुए समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। लोगों का कहना है कि शाम होते ही ठेके पर नशेड़ियों का जमावड़ा हो जाता है। नशे में धुत लोग छींटाकशी करते रहते हैं। इससे महिलाओं का बाहर निकला दूभर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें