फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयानक हादसा: घर में शार्ट सर्किट से लगी आग, धमाके के साथ फटा सिलिंडर; 800 मीटर दूर तक बिखर गया मलबा

Tue, 24 Nov 2026 12:34 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के मिरहची क्षेत्र के खोजपुर गांव में इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके से एक मकान की छत उड़ गई और आसपास के चार मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।
 
विज्ञापन
800 मीटर दूर तक बिखर गया मलबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के मिरहची  क्षेत्र के गांव खोजपुर में रात्रि करीब 11 बजे दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिजली इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। पास में रखा गैस सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना भयानक था कि मलबा 600 से 800 मीटर तक जा पहुंचा। पूरे गांव में दहशत फैल गई। परिवार के लोग बाल-बाल बचे, वहीं मकान के सामने लेटी पड़ोसी बुजुर्ग गीता देवी घायल हो गईं।
विज्ञापन




गांव निवासी धर्मवीर ने बताया कि उनके पास उज्ज्वला योजना के तहत फ्री मिला हुआ गैस सिलिंडर है, जिसे आपात स्थिति के लिए खाना बनाने के लिए रखा हुआ था। रात्रि करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दहशत की वजह से लोग आगे नहीं आए।
विज्ञापन


धर्मवीर ने बताया कि हम परिवार के लोग गांव में ही दावत खाने गए हुए थे, नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा। इसके कुछ देर बाद सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे मकान की छत टूटकर गिर गई। साथ ही घर में रखा सारा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। जोरदार धमाके से पड़ोसियों देव सिंह, मुकेश शर्मा, मनोहर सिंह, हरदेवी के भी मकानों में दरारें पड़ गईं। घटना की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल नरेश कुमार ने पीड़ितों के नुकसान का आंकलन कर आर्थिक मदद के लिए शासन को भेजा है।


दावत न होती तो हो सकता था बड़ा हादसा
गांव में आई बारात बनी जीवन का सहारा। लोगों का कहना है कि परिवार बेहद कमजोर व गरीब है। धर्मवीर दिल्ली में मजदूरी करता है, तो वहीं पत्नी हरदेवी क्षेत्र के गांवों में हाथ ठेला पर क्रॉकरी का सामान बेचकर बच्चों का पालन-पोषण करती है। किसी तरह मेहनत-मजदूरी कर एक कमरा बना लिया था, उसे भी भगवान ने उजाड़ दिया। गनीमत रही कि परिवार के लोग घर पर नहीं थे, गांव में ही आई बारात की दावत खाने गए थे, नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा।
विज्ञापन



70 वर्षीय पड़ोसी मुकेश शर्मा के साहस की ग्रामीण कर रहे सराहना
गांव के लोगों ने बताया कि सिलिंडर फटने के बाद इधर-उधर फैली आग से कई घरों व पड़ोस में आग लग गई। दहशत की वजह से ग्रामीण आगे नहीं आ रहे थे। इस दौरान 70 वर्षीय बाबा मुकेश शर्मा ने जान की परवाह किए बिना आस-पड़ोस में फैली आग को पानी, मिट्टी से बुझाया, तब कहीं जाकर आग पर काबू हुआ। ग्रामीण मुकेश शर्मा की सराहना कर रहे हैं और उनके जज्बे से सीख ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें