फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की लाश कमरे में बंद कर चला गया पिता

Sat, 12 Sep 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
होली मोहल्ला में दो दिन तक पिता अपनी बेटी नेहा का शव कमरे में रखा रहा। जब बदबू फैली तो शनिवार शाम आस-पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। मौके पर एएसपी, सीओ सिटी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि बीमारी से तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला होली में एक मंदिर है। मंदिर के अंदर ही एक कमरा है, जिसमें अशोक शर्मा अपनी 22 वर्षीय बेटी नेहा उर्फ बुलबुल के साथ रहते थे। बताते हैं कि नेहा काफी दिनों से बीमार थी, जिसके चलते दो दिन पूर्व नेहा ने खुद को फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। जब पिता घर पहुंचा तो उसका शव लटका हुआ मिला। शव को देख पिता घबरा गया। घटना के दो दिन तक किसी को भी सूचना नहीं दी और युवती का शव कमरे में पड़ा रहा। शनिवार को तीसरे दिन शव कमरे में बंद रहने के बाद उसमें बदबू आने लगी तो पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई। घटनास्थल पर एएसपी विसर्जन सिंह यादव, सीओ सिटी महेशचंद्र, कोतवाली नगर प्रभारी मय फोर्स के पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भेज दिया था। वहीं मृतका के पिता का कहना है कि बेटी द्वारा आत्महत्या करने से वह घबरा गया था। घटना के दूसरे दिन दिल्ली में रह रहे बेटे, अन्य रिश्तेदारों को जानकारी देने गया और शनिवार को वह एटा पहुंचे। जिसके बाद नेहा का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। सीओ सिटी महेशचंद्र का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, वहीं घटना की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। वहीं लोगों में चर्चा थी कि पिता ने ही अपनी बेटी की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें