फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकान में आग से लाखों का नुकसान

Sat, 12 Sep 2015 10:40 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बहादुरगंज इलाके में शुक्रवार की देर रात जैन मार्केट स्थित किराना की थोक की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में लाखों का सामान और हजारों की नगदी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला अलीजई में रहने वाले सादिक हुसैन की जैन मार्केट में बिस्मिल्ला किराना स्टोर के नाम से दुकान है। वह थोक का कारोबार करते हैं। शुक्रवार की रात करीब तीन मार्केट के चौकीदार अवधेश ने उनकी दुुकान से धुआं निकलते देखा तो इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और दुकान मालिक को दी। सूचना मिलते ही सादिक परिवार वालों के साथ पहुंच गए। दुकान काफी संकरी गली में होने के कारण फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। सादिक के मुताबिक दुकान के गल्ले में करीब पचास हजार की नगदी, दुकान में रखा बिस्किट, टॉफी, नमकीन समेत अन्य सामान जल गया। इसमें करीब नौ से दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
000
आसपास के दुकानदार भी पहुंचे मार्केट
संकरी गली में सादिक की दुकान है। जैन मार्केट में सभी थोक के कारोबारी हैं। सादिक की दुकान में आग लगने की सूचना फैलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए। सभी दुकानदार अपनी दुकान पर नजर बनाए हुए थे, उन्हें डर था कि कहीं आग की चपेट में उनकी दुकान न आ जाएं। आग बुझने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन

000
शार्ट सर्किट से लगी आग
एफएसओ यदुनाथ सिंह यादव ने बताया कि फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के मुताबिक दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगी। धीरे-धीरे दुकान में रखे सामान को आग ने अपनी चपेट में ले लिया और कुछ देर में ही भीषण रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें