फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी में हुए धमाके से चार झुलसे

Mon, 24 Apr 2017 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
विज्ञापन
आतिशबाजी (डेमाो ) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव दरिगपुर में बरात में लाई गई आतिशबाजी में धमाके होने से भगदड़ मच गई। हादसे में चार लोग झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव दरिगपुर में भूरे की बेटी की रविवार को बरात आई थी। इसके लिए निधौलीकलां के गांव सोरखा निवासी किशनवीर आतिशबाजी लाए थे।
विज्ञापन


रात करीब दस बजे आतिशबाजी चलाते समय चिंगारी पास में बोरी में रखे पटाखों में जा गिरी। इससे एक के बाद एक धमाके होने लगे। इससे लोगों में भगदड़ मच गई और जान बचाकर भागने लगे। धमाके के दौरान दुर्वेश निवासी मलौरा थाना निधौलीकलां, अवधेश निवासी दरिगपुर थाना पिलुआ, विशाल निवासी निधौलीकलां, किशोर रविंद्र उर्फ गोला मोहल्ला जाटवान थाना निधौलीकलां झुलस गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें