फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय अधेड़ की चाकू मारकर हत्या

Fri, 03 Feb 2017 12:00 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
हत्या पर ब‌िलखते पर‌िवारीजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 गांव नगला खटियन में भोजराज सिंह (52) की बुधवार की रात चाकूओं से वार करके हत्या कर दी गई। वह घर के बगल बनी कोठरी में अकेले रहते थे। खाना देने पहुंची पत्नी ने रक्तरंजिश शव देखा, तो चीख पड़ी। सूचना पर एएएसपी क्राइम, सीओ, एसओ आदि ने पहुंचकर जांच की। लोग जमीन के विवाद में हत्या होने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन



अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला खटियन निवासी भोजराज सिंह घर के पास बनी कोठरी में अकेले रहते थे। पत्नी, बेटा अलग घर में रहते हैं। सुबह-शाम उनका खाना परिवारीजन वहीं दे जाते थे। पत्नी कमलेश आशा पद पर कार्यरत है। गुुरुवार को वह जल्दी पीएचसी चली गई थी। वहीं गांव पिलखतरा में तैनात व्यायाम शिक्षक बेटा संतोष भी सुबह ही घर से निकल गया था।

अपराह्न करीब तीन बजे पत्नी घर आई, तो खाना लेकर कोठरी में गई। वहां पति का रक्तरंजिश शव देख उसकी चीखें निकल पडी। किसी ने चाकू जैसे किसी धारदार हथियार से बड़ी ही बेरहमी से कई वार करके उनकी हत्या कर दी थी। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर गांववाले जुट गए। सूचना पर एएसपी क्राइम अनूप सिंह, सीओ केके सिंह भी आए। परिवारीजनों की माने तो मृतक के बहनोई के भाई ने धोखाधड़ी कर 22 बीघा जमीन अपने नाम करा ली थी। मामला कोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन



 कोठरी में जिस तरह से सामान बिखरा और तख्त टूटा मिला। उससे माना जा रहा है कि भोजराज जान बचाने के लिए काफी देर तक हत्यारों से जूझे होंगे। मृतक और हत्यारों में काफी देर तक गुत्थम-गुत्था हुई होगी। हालांकि इस दौरान इसकी परिवार और गांववालों को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें