फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से दरिंदगी, आरोपी का मुंह काला कर जुलूस निकाला

Sat, 04 Mar 2017 12:42 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
बालिका से दरिंदगी करने वाला शख्स - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 निधौली कलां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अधेड़ के बालिका (5) के साथ हुई दरिंदगी से भड़के ग्रामूीणों ने आरोपी को दबोचकर पीटा। उसका मुंह काला कर जूतों की माला पहनाने के बाद गांव में जुलूस निकाला। इसकी सूचना पर थाना पुलिस के अलावा एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज व एएसपी विसर्जन सिंह गांव में पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार शाम की है और गिरफ्तार आरोपी का नाम राम वकील (55) है। बताया जा रहा है कि वह पड़ोस में खेल रही बालिका को बिस्किट खिलाने के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ दरिंदगी करने लगा। बालिका की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण उसके घर पहुंचे तो वह भागने लगा। ग्रामीणों ने दबोच लिया। बालिका की हालत देख ग्रामीण आपा खो बैठे और कानून अपने हाथ में ले लिया। बालिका के दादा ने राम वकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी और वह अकेला रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें