फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने नकदी सहित लाखों के आभूषण उड़ाए

Sat, 07 May 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
तीन मकानों में चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अलग अलग स्थानों से चोरों ने तीन मकानों में चोरी की। चोरों ने मकान में रखी नगदी सहित लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। 
विज्ञापन

कासगंज के गढ़ी रोड छर्रा अड्डा निवासी नेत्रपाल पुत्र किताब सिंह व उनका परिवार गर्मी के चलते मकान के बाहर सो रहे थे। रात्रि में चोरों ने छत से चढ़कर मकान में प्रवेश कर लिया। चोर मकान में चोरी कर छत के रास्ते ही फरार हो गए। सुबह जागने पर परिवारीजनों को चोरी की जानकारी हुई। नेत्रपाल सिंह ने बताया कि चोर 28000 रुपये की नकदी, सोने व चांदी के आभूषण आदि चोरी कर ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। दूसरी चोरी की घटना मानपुर नगरिया के समीपवर्ती ग्राम हरपालपुर में हुई। शुक्रवार रात्रि गांव निवासी गंगाराम मकान में पीछे के रास्ते से घर में नकब लगाकर घुस गए। चोरों ने उनके मकान से 53000 रुपये की नकदी, सोने चांदी के आभूषण आदि चोरी कर लिए। बताया कि गंगाराम के पुत्र की 9 मई को बारात जानी थी। जिसके लिए आभूषण व सामान आदि खरीदा गया था। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। तीसरी घटना पटियाली के प्रधानाध्यापक रनवीर सिंह के मकान में हुई। परिवारीजन गर्मी के चलते दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। रात्रि में चोरों ने मकान में छत के रास्ते रस्सी डालकर मकान में घुस गए। चोरों ने अलमारी व बक्से के ताले तोड़कर डेढ़ लाख रुपये की नकदी, सोने चांदी के आभूषण आदि चोरी कर लिए। इसी दौरान आवाज सुनकर परिवरीजन जाग गए। परिवारीजनों के जागते ही चोरी सामान लेकर फरार हो गए। जानकारी पर आस-पास के अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। मामले की तहरीर प्रधानाध्यापक ने पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


पीड़ितों से मिले बसपा विधायक ममतेश
कासगंज(ब्यूरो)। बसपा ममतेश शाक्य ने कहा कि उन्होंने गांव हरपालपुर एवं मिर्जापुर का दौरा किया। चोरी की घटनाओं में पीड़ित परिवारों से मिले। पीड़ित परिवारों ने उन्हें बताया कि चौकी इंचार्ज  ने उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। रिपोर्ट दर्ज भी नहीं की। उन्होंने बताया कि इस मामले को एसपी के संज्ञान में ला गया है। एसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें