छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। वीडियोे को वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांगे। धमकी के बाद पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। शिकायत के बाद एसएसपी के आदेश पर नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आगरा में बीए की छात्रा है और 2013 से आगरा के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रही है। एक माह पूर्व वह बस स्टेंड पर खड़ी थी आरोप है कि तभी गांव उद्देतपुर निवासी राहुल वर्मा उर्फ संतोष आ धमका और उसका अपहरण कर ले गया। किसी अज्ञात जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। किसी तरह से वह छूटकर घर पहुंची। उसके बाद फोन पर आरोपी अश्लील वीडियो भेजकर इसे वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांगने लगा। जिस पर पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर मामले की शिकायत की। शिकायत पर गंभीर एसएसपी ने नगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।