फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के घर डाका

Tue, 10 Nov 2015 06:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौहल्ला शिवओमपुरी में सोमवार रात्रि सिपाही के परिवार को बंधक बनाकर कच्छा-बनियान गिरोह के आठ बदमाशों ने डाका डाला बदमाशों पूरे परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये कीमत के जेवरात और नगदी, लाइसेंसी बंदूक लूट कर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशो ने सिपाही के भांजे के सिर पर डंडे प्रहार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

खास बात यह है कि बदमाश करीब एक घंटे तक लूटपाट करते रहे और सुरक्षा का दम भरने वाली पुलिस को वारदात की भनक तक नहीं लगी। वारदात के बाद सूचना पर पहुच पुलिस ने घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रुप से घायल सिपाही के भांजे को आगरा रेफर कर दिया है। शिनाख्त छिपाने को कच्छा-बनियान गिरोह के बदमाश सिपाही के कपड़े पहन कर भागे थे।  
कोतवाली नगर के मौहल्ला शिवओमपुरी निवासी तेजपाल कासगंज एसपी कार्यालय में सिपाही पद पर तैनात है। सोमवार को ड्यूटी करने बाद घर सिपाही आया था। तेजपाल ने बताया कि एक कमरे में उसका परिवार और दूसरे कमरे में बहन अनीता देवी उसी बेटियां और एक बेटा सो रहा था। आरोप है कि रात्रि करीब 12 बजे छत पर लगे जाल को काटकर लाठियों से लैस कच्छा-बनियान पहने आठ बदमाश नीचे उतर आए। पहले बदमाशो ने सिपाही के कमरे में लात मारकर गेट खोला तो जैसे ही सिपाही हड़बड़ा कर उठा, बदमाशो ने सिर पर डंडा मार दिया। इसके चलते तेजपाल बेहोश हो गया। आरोप है कि बदमाशों ने पास में रही बंदूक के बल पर घर से तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात और 15 हजार रूपये की नगदी लूट ली। आरोप है कि जैसे ही सिपाही को होश आया तो बदमाशों ने बंदूक तान कर उसे चुप करा दिया। इसके बाद बदमाशों नें दूसरे कमरे के गेट में लातमार खोला और गहरी नींद में सो रही अनीता और बच्चे पिंकी,रिंकी और सोलह वर्षीय सचिन को बंधक बनाने के बाद घर से पौने तीन लाख रूपये के जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन

आरोप है कि किशोर द्वारा विरोध करने पर बदमाश ने सिर में डंडा मार कर घायल कर दिया। वारदात के बाद बदमाश शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बदमाशो के जाने के बाद पीड़ित सिपाही ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए बदमाशों की तलाश में इलाके में कांबिंग की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सिपाही की माने तो कच्छा-बनियान पहने आठ बदमाश उनके पकड़े पहन कर भागे थे। गंभीर रुप से घायल सचिन को आगरा रेफर कर दिया गयाहै। परिवारीजन आगरा में होने के कारण पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी। नगरप्रभारी का कहना है तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें