फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन बारहसैनी मंदिर में धमाका

Sat, 08 Aug 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 मोहल्ला पुरानी बस्ती स्थित प्राचीन बारहसैनी मंदिर में शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाका होने से लोगों में भगदड़ मच गई और मंदिर से पुजारी बाहर निकल आए। धमाके से दीवार में हल्की दरारें भी आ गईं हैं, वही शीशे भी टूट गए। इतना ही नहीं मंदिर में रखा पुजारी का सामान भी उड़ गया। पुजारी ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुजारी पंडित रूपकिशोर आरती की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक मंदिर में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना बड़ा था कि मंदिर की दीवारों में दरारें आ गईं इतना ही नहीं पुजारी का सामान भी उड़ गया। मंदिर में लगे शीशे भी टूट गए। धमाका होने से लोगों में भी दहशत फैल गई। धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ है। मंदिर से निकले पुजारी ने शोर मचाया। मंदिर में जाकर देखा, वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी लगते ही एसएचओ, सीओ सिटी महेश चंद्र पहुंचे। एसडीएम संदीप गुप्ता ने बताया देर रात फोरेंसिक टीम आई और सैंपल लिए हैं। इसके बाद ही पता चलेगा धमाका किससे हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है धमाका दूर से किया गया लगता है।
तो मच सकती थी भगदड़
शाम को मंदिर में आरती होती है, जिसमें मोहल्ले के ज्यादातर लोग शामिल होते हैं। धमाका आरती के दौरान होता, तो शायद लोगों में भगदड़ मच जाती और कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी लगते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। फील्ड यूनिट की टीम भी पहुंच गई है। मामले की जांच में पुलिस जुटी है।
-जेएम रावत, कोतवाली नगर प्रभारी
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें