फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर रहे अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बहन के घर रह रहे एक व्यक्ति ने गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह रविवार रात खेत पर सोने की कहकर निकला था। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने शव को पेड़ पर लटका देखा तो पुलिस और परिजनों को सूचना दी। आत्महत्या क्यों की, इसका कारण घरवाले नहीं बता पा रहे हैं। थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

थाना मलावन क्षेत्र के गांव सेंथरी निवासी राजश्री पत्नी चंद्रमुनि का भाई पुजारी उर्फ पूरन सिंह (48) पुत्र नाथूराम निवासी अचलपुर थाना औंछा जिला मैनपुरी ने पेड़ पर गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भांजे शिवलाल ने बताया है कि मामा लंबे समय से सेंथरी में रह रहे थे। रविवार की रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद खेत पर सोने की कहकर गए थे। सोमवार की सुबह गांव के ही राजपाल के खेत की मेड़ पर खड़े जामुन के पेड़ पर उनका शव लटका मिला।
भतीजे मोनू पुत्र कालीचरन निवासी अचलपुर थाना औंछा ने बताया है कि चाची की करीब दस वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद चाचा ने दूसरी शादी नहीं की और साधु वेश में रहने लगे। लंबे समय से बुआ राजश्री के पास ही रह रहे थे। रविवार की रात आत्महत्या कर ली। आत्महत्या क्यों की, इसका कारण परिजन नहीं बता पाए। प्रभारी निरीक्षक मलावन विपिन कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टता अधेड़ ने आत्महत्या की है। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ भी था। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें