फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमशाद के दो हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
गाँव लुहारीगवी में शमशाद की हत्या करने वाले आरोपी साथ मे थाना पुलिस । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव लुहारी गवी में शनिवार को शमशाद की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किए गए दो डंडे भी बरामद कर लिए हैं। इस मामले में फरार चल रहे 15 हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि गांव लुहारी गवी में शनिवार को जमीन की रंजिश को लेकर शमशाद पुत्र मुस्ताक पर जानलेवा हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की रिपोर्ट मृतक के भतीजे मुबारक अली पुत्र इस्ताक अली ने दर्ज कराई थी। वारदात के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी को थाना राजा का रामपुर सहित तीन टीमों को लगाया गया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मंशाद व दिलशाद पुत्र सद्दीक खां भागने की फिराक में है।
पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी करके नहर मोर्चा पुल के पास से सोमवार की सुबह करीब छह बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किए गए दो डंडे भी बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसएसपी ने बताया है कि इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, 15 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लगातार दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें