फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या के प्रयास, दो शिकारी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारने की कोशिश में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वन विभाग की टीम ने घायल मोर का उपचार कराया है। वन दरोगा नेे बदायूं जिले के दोनों शिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना जैथरा के गांव करौलियां के जंगल में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार किया। इस दौरान मोर घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे किसी तरह बचाया और वन विभाग के दरोगा को सूचित की गई।
विज्ञापन

वन क्षेत्र जैथरा सेक्टर अलीगंज में दरोगा दिनेश चंद्र निवासी मोहल्ला रवि नगर ने आरोपी एहसान पुत्र मौजी और नूर हसन पुत्र अच्छू निवासी गांव नूरपुर थाना कादरचौक जिला बदायूं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वन दरोगा सुरक्षाकर्मी राधेश्याम की मदद से मोर को जिला अस्पताल लाए। यहां उसका इलाज किया गया। इसके बाद वन दरोगा मोर को साथ ले गए। प्रभारी निरीक्षक जैथरा सतपाल सिंह भाटी ने बताया कि मोर का शिकार करने वाले दोनों आरोपी मदारी हैं। उन्होंने मोर की हत्या करने की कोशिश की। वन दरोगा की तहरीर पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें