फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रिपिंग से बेहाल सभासदों ने बिजली घर पर किया प्रदर्शन

Thu, 12 Jun 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद चर्चा करते सभासद। - फोटो : प्रदर्शन के बाद चर्चा करते सभासद।
विज्ञापन
जलेसर। गर्मी में तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की समस्याएं बढ़ गईं हैं। बार-बार ट्रिपिंग, शटडाउन, ब्रेकडाउन से परेशान सभासदों ने बृहस्पतिवार को बिजली घर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बिगड़ी बिजली व्यवस्था पर गुस्साए सभासदों ने जमकर नारेबाजी की। सभासद उत्साह भारद्धाज ने कहा दो हफ्तों से नगर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह फेल है। लोग गर्मी से अकुला रहे हैं, ऐसे में बिजली की कटौती कर जले पर नमक छिड़कने का काम किया जा रहा है। बिजली की बेहिसाब कटौती से परेशान लोगों को न दिन में चैन मिल रहा है और न रात को सुकून से सो पा रहे हैं।
सुबह से लेकर रात में बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से लोग पीने के पानी को तक तरस गए। दो घंटे तक प्रदर्शन के बाद पहुंचे एसडीओ अजीत उपाध्याय, जेई कैलाश वर्मा ने कहा नगर में ग्राउंड लाइन का काम चल रहा है। नए खंभे लगाए जा रहे हैं। मार्च माह में डाली गई लाइन में लगातार फाल्ट हो रहे हैं। जिसके कारण लोगों को समस्या हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही सभी समस्याओं का निस्तारण कर पर्याप्त बिजली दी जाएगी। प्रदर्शन करने वाले सभासदों में आशा देवी, जेपी सिंह, आरती कुमारी, मोहम्मद शहजाद, रजनी देवी, ऋषि कुमार, महफूज, आशीष, नजराना सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें