फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लिव इन रिलेशन में महिला ने दिया धोखा तो युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 11 Jun 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बदरिया में एक महिला और युवक लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। महिला ने धोखा दिया तो युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। भाई ने महिला और उसके साथी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव बदरिया निवासी राजपाल ने बताया कि हाथरस जिले की रहने वाली एक महिला का उसके पति से तलाक हो गया। इसके बाद वह मजदूरी करने वाले उनके छोटे भाई नेत्रपाल उर्फ भूरे के साथ करीब चार साल से लिव इन रिलेशन में रहने लगी। लगभग 6 माह पूर्व गांव के ही एक अन्य युवक के साथ भी उसके संबंध हो गए।
28 मई को महिला उस युवक के साथ कहीं चली गई। उसके बाद नेत्रपाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को बुलाकर बातचीत कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सात दिन पहले हुई इस बातचीत में महिला ने शर्त रखी कि अगर नेत्रपाल अपने हिस्से की लगभग 2 बीघा जमीन नाम कर देगा तभी उसके साथ रहेगी। आरोप है कि इसी बात से नेत्रपाल मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। उसने बुधवार को घर के कमरे में साड़ी का फंदा बनाया और लटक गया।
जब तक परिजन को जानकारी हुई और फंदे से उतारा तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें