एटा। कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान मंगलवार से नए कलेवर में संचालित किया गया। चार वर्कप्लेस जिला न्यायालय, जिला सूचना अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और विकास भवन में टीकाकरण बूथों पर ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया गया।
जिला पंचायत में बने बूथ का उद्घाटन राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव व सदर विधायक विपिन डेविड वर्मा ने किया। वहीं अभिभावक बूथ पर विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे। जबकि निधौलीकलां में डीएम डॉ. विभा चहल व मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी बूथ पर पहुंचे। इस दौरान अधिकांश केंद्रों पर युवाओं की लाइन लगी रही। वहीं अभिभावक वाले बूथों पर भी लोगों में टीकाकरण को लेकर उत्साह नजर आया।