अलीगढ़ से आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में केनरा बैंक के चार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उन्हें कोविड अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जाएगा। वहीं, एक अन्य व्यक्ति भी ट्रूनेट जांच में संक्रमित मिला है। उसका सैंपल लेकर कंफर्म जांच के लिए अलीगढ़ भेजा गया है।
-डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ
सरकारी एडवाइजरी का नहीं हो रहा पालन
प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अथक प्रयासों के बाद भी जलेसर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पालिका अध्यक्ष की मां, पत्नी एवं पुत्र सहित 8 परिजन कोरोना पॉजिटिव निकलने से नगर में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
नगर के तीन मोहल्लों में हॉटस्पॉट क्षेत्र होने के बावजूद बाजार का समय प्रात: सात से दोपहर 12 बजे होने के बाद भी व्यापारी सरकारी एडवाइजरी का पालन नहीं कर रहे हैं। पालिका अध्यक्ष के 8 परिजन कोरोना पॉजिटिव निकलने पर उन्होंने बताया कि परिजनों को भी मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव में भेजा जाएगा, ताकि उचित इलाज मिल सके। वह ी पालिका अध्यक्ष अब सही हैं।