नई पॉलिसी से बदला था ट्रेंड
लॉकडाउन में अप्रैल माह में रिकॉर्ड 537 संक्रमित केस मिले। फिर नई डिस्चार्ज पॉलिसी आई। इसके बाद 10 से 12 दिनों में संक्रमितों को जांच के बाद घर भेजा जाने लगा। इससे स्वस्थ होने की दर अचानक बढ़ गई। जून में फिर मरीज बढ़े, लेकिन इनमें पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों की संख्या अधिक थी। ऐसे में स्वस्थ होने की दर कम हो गई।
लोगों को एहतियात बरतना होगा
लोग बाहर निकल रहे हैं। जो पहले से बीमार हैं, उन्हें ज्यादा खतरा है। संक्रमण की रोकथाम के लिए एहतियात बरतना होगा।
- प्रभु एन सिंह, डीएम
20 दिनों में बदल गया ट्रेंड
मौत 17 33
स्वस्थ 434 153
मरीज 141 243