फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस

Sat, 26 Nov 2016 12:28 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
नोटबंदी के ख‌‌िलाफ जुलूस ‌न‌िकालते कांग्रेसी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नोटबंदी के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान मंडी समिति में सभा भी हुई। इसमें जिलाध्यक्ष ने नोटबंदी के प्रधानमंत्री के फैसले पर निशाना साधा।  
विज्ञापन

इससे पहले जुलूस निकालकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए। अन्य नेताओं ने भी नोटबंदी से हो रही दिक्कतों का खाका खींचा। कहा कि इससे कामगार, मजदूर, व्यापारी, नौकरी पेशा सभी परेशान हैं। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष नौशाद अली, सुभाष आमौरिया, यशोधर जैन, नारायण उपाध्याय, मुन्ने खां, रामकुमार सक्सेना, दिनेश भारद्वाज, अनिल सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें