फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव बाद हुए समाधान दिवस में कम पहुंचे फरियादी

विज्ञापन
समाधान दिवस में समस्या सुनते डीएम व एसएसपी। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। विधानसभा और विधान परिषद सदस्य चुनाव के बाद शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। फरियादी काफी कम पहुंचे। जो पहुंचे, उनमें अधिकांश की शिकायतें जमीनों पर कब्जे से जुड़ी हुई थीं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही समाधान दिवस पर भी रोक लग गई थी। अधिसूचना समाप्त होने पर शनिवार को तीनों तहसीलों में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जलेसर तहसील में समस्याएं सुनने डीएम अंकित अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह और सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी पहुंचे।
आमतौर पर डीएम की मौजूदगी वाली तहसील में फरियादियों की कतार लग जाती है। लेकिन यहां कुल 35 फरियादी ही पहुंचे। इनमें से अधिकांश लोगों ने शिकायत रखते हुए बताया कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। जमीन को मुक्त कराया जाए। डीएम ने राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान फरियादियों ने कुल 35 शिकायती पत्र प्रस्तुत किए। जिसमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एसडीएम शिव कुमार, सीओ कालू सिंह, तहसीलदार सीपी सिंह ने तहसील सदर में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 58 में से पांच प्रार्थनापत्रों का मौके पर निस्तारण कराया।
तहसील अलीगंज में एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एसडीएम मानवेंद्र सिंह, सीओ राजकुमार सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार ने जन समस्याओं को सुना। 36 में से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। जलेसर तहसील में एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री, तहसीलदार अजीत कुमार, पीडीडीआरडीए निर्मल द्विवेदी, डीआईओएस मिथलेश कुमार, बीएसए संजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें