फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव पर कार्रवाई न कर दे दी क्लीन चिट

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विकासखंड अलीगंज की ग्राम पंचायत गही के सचिव पर 45 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा था। एडीपीआरओ की जांच में पुष्टि भी हुई। जिस पर डीएम ने कार्रवाई के आदेश दिए, लेकिन तत्कालीन जिला विकास अधिकारी ने कार्रवाई करने के बजाए ग्राम पंचायत सचिव को क्लीन चिट दे दी। अब जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव हुकुम सिंह पर आरोप हैं कि उन्होंने करीब 45 लाख रुपये से कराए गए विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतीं। एडीपीआरओ मनोज त्यागी ने जांच कराई तो कमियां मिलीं। उन्होंने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल को भेज दी। जिलाधिकारी ने सचिव पर विभागीय कार्रवाई करने व वेतन रोकने के आदेश तत्कालीन जिला विकास अधिकारी एसएन कुशवाहा को दिए। जिस पर एसएन कुशवाहा ने सचिव को कारण बताओ नोटिस भेजकर आरईडी के जेई नरेश से जांच कराई। जेई ने अपनी जांच रिपोर्ट में सचिव पर लगाए गए आरोप निराधार बताए और तत्कालीन जिला विकास अधिकारी ने सचिव को क्लीन चिट दे दी। अब एडीपीआरओ इस रिपोर्ट को डीएम के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें