एटा। अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के कदरागंज पोलिंग स्टेशन पर सपा-भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई। नगला भग्गू के मतदाताओं का आरोप था कि वहां के लोग मतदान नहीं करने दे रहे हैं।
सपा प्रत्याशी ने पहुंचकर आरोप लगाए। बाद में पुलिस बल ने पहुंचकर स्थिति सामान्य कराई।नगला भग्गू गांव के मतदाताओं ने भाजपा समर्थकों पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया। गड़बड़ी की सूचना पर सपा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर मौके पर पहुंचे। कहा कि सपा के एजेंट नहीं बनने दिए गए। जब मतदाता वहां पहुंचे तो उन्हें मारा-पीटा गया। पोलिंग बूथ के पास रास्ते के किनारे मक्का के खेत है।
जिसमे दबंग लाठी डंडे और असलाहों से लैस होकर खड़े हैं। मतदाता भयभीत होकर मतदान करने नही पहुंच रहे हैं। उन्होंने यहां रीपोल कराने की मांग चुनाव आयोग से की। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराया गया है। किसी को भी मतदान करने से नहीं रोका गया।