फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दावेदारों में सोशल मीडिया से समर्थन जुटाने की होड़

Sun, 16 Apr 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगर निकाय चुनाव को लेकर अध्यक्ष और सभासद पद के दावेदार सक्रियता लगातार बढ़ा रहे हैं। खासतौर से सोशल मीडिया के जरिए समर्थन जुटाने की होड़ मची हुई है। फेसबुक, व्हाट्सएप सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर चुनावी तेज हो रही है।
विज्ञापन


अभी पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। दावेदारों को इसका बेसब्री से इंतजार है। इधर सोशल मीडिया पर चुनावी बयार में समर्थक अपने- अपने प्रत्याशियों के चिह्न के साथ जीत के दावे भी करने लगे हैं। ऐसे में फेसबुक व व्हाट्सएप भी चुनावी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस पर किए जा रहे प्रचार पर अफसरों की नजर नहीं है।

नगर निकाय चुनाव की तिथियों को लेकर आयोग के फरमान के बाद अध्यक्ष व सभासद पद के दावेदार मैदान में ताल ठोक रहे हैं। हर दावेदार मतदाताओं को रिझाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। समर्थक भी चुनावी समर में अपने प्रत्याशियों के सिर पर सेहरा बंधवाने को लेकर पूरी जोर आजमाइश में लगे हैं। सोशल मीडिया पर जातिगत समीकरण की भी बातें हो रही हैं। तो कोई विकास की बात कर रहा है। हर एक घंटे में प्रत्याशी का नया प्रचार सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें