फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खेलते समय बच्चों ने पूंछ में बांध दिया मासूम का पैर, खूंटे से छूटकर भागी भैंस; चीख पड़ा मासूम...हालत नाजुक

Wed, 10 Apr 2024 08:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

खेल-खेल में बच्चों ने मासूम का पैर पूंछ में बांध दिया। खूंटे से छूटकर भैंस भागी तो मासूम चीख पड़ा मासूम। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
भैंस, Buffalo (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार को बच्चों ने खेल-खेल में एक मासूम बच्चे का पैर भैंस की पूंछ में बांध दिया। इसी बीच भैंस खूंटे से खुल गई। मासूम को घसीटते हुए चारों ओर भागने लगी। बच्चों में चीखपुकार मच गई। परिजन पहुंचे और उसको छुड़ाया। नगर के बाईपास रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया। जहां से बच्चे को आगरा रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


घटना जलेसर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव की है। गांव निवासी मनोज कुमार का पांच वर्षीय पुत्र शिवकुमार व अन्य बच्चे घर के बाहर दोपहर के समय खेल रहे थे। तभी बच्चों ने शिवकुमार का पैर भैंस की पूंछ में बांध दिया। इसी बीच भैंस किसी तरह खूटे से खुल गई। बच्चे को चारों ओर घसीटने लगी। 

जमीन में घिसटता मासूम चीख पड़ा। साथी बच्चे में चीखने-चिल्लाने लगे। बच्चों की चीख पुकार की आवाज परिजन को सुनाई दी। वह मौके की तरफ दौड़ पड़े। उन्होंने किसी तरह भैंस को पकड़ा और बच्चे को छुड़ाया। घसीटने की वजह से शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें