सर्दी की दस्तक के साथ ही वूलन बाजार में गर्मी आने लगी है। बाजार से एसी, कूलर, पंखे गायब हो गए हैं, तो वाटर हीटर, इर्मसन रॉड और गीजर से दुकानें सज गई हैं। उधर, कपड़ा बाजार में ऊनी वस्त्रों की मांग बढ़ गई हे। त्योहार के बाद सहालग और ठंड की दस्तक के चलते जैकेट और इनर की मांग जोर पकड़ने लगी है। वस्त्र विक्रेताओं ने भी आर्डर दे दिए हैं।
दीपोत्सव के बाद मौसम का मिजाज बदल चुका है। सुबह गिरता पारे से जहां ठंड बढ़ रही है। वहीं दोपहर को धूप और शाम को फिर से ठंड परेशानी का सबब बनी हुई है। दुकानों पर एसी, कूलर और पंखे का स्थान वाटर हीटर, इमर्सन रॉड, हीटर और गीजर ने लिया है। हालांकि इलेक्ट्रानिक्स विक्रेताओं ने दिवाली पर पहले ही माल मंगा लिया था, लेकिन पर्व के बाद इनकी मांग बढ़ी। विक्रेता दीपक कुमार बताते हैं कि ठंड की दस्तक से गीजर, हीटर की डिमांड आने लगी है। वस्त्र विक्रेताओं के यहां भी ऊनी शूटिंग शर्टिंग लग गई है। अगले सप्ताह से शुरू हो रही सहालगों के चलते कारोबारियों में उत्साह है। 35 दिनों के सहालगों में अच्छे कारोबार की उम्मीद जता रहे हैं। रेडीमेड वस्त्र विक्रेताओं के अनुसार करोड़ों रुपयों का वूलन आ चुका है, वहंी करोड़ों के आर्डर दिए जा चुके हैं। बताते चलें कि जिले में अधिकांश वूलन दिल्ली, लुधियाना पंजाब से आता है।
---------------------
जिला अस्पताल में फिर बढ़ने लगी रोगियों की संख्या
वहीं जिला अस्पताल में रोगियों की संख्या मेें इजाफा होने लगा है। सर्दी, जुकाम और बुखार के रोगी अस्पताल पहुंच रहे हैं। निजी चिकित्सकों के यहां भी मरीजों की भीड़ लग रही है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1200 मरीज पहुंचे। जिनमें जुकाम, बुखार के मरीजाें की संख्या ज्यादा रही। जिला अस्पताल के डा. एस चंद्रा कहते हैं कि लोगों को बदलते मौसम में लापरवाही से बचने की जरूरत है। इस दौरान सेहत का पूरा ख्याल रखा जाए।
-------------
मौसम की स्थिति
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
27 अक्तूबर 32 डिग्री सेल्सियस 17 डिग्री सेल्सियस
28 अक्तूबर 32 डिग्री सेल्सियस 16 डिग्री सेल्सियस
29 अक्तूबर 33 डिग्री सेल्सियस 15 डिग्री सेल्सियस
30 अक्तूबर 32 डिग्री सेल्सियस 15 डिग्री सेल्सियस
31 अक्तूबर 31 डिग्री सेल्सियस 16 डिग्री सेल्सियस
एक नवंबर 31 डिग्री सेल्सियस 14 डिग्री सेल्सियस
दो नवंबर 32 डिग्री सेल्सियस 17 डिग्री सेल्सियस