फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लाह की इबादत कर मनाया शब-ए-बरात

विज्ञापन
अलीगंज में शब-ए-बरात पर एक मस्जिद में इबादत करते लोग। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा/अलीगंज। शब-ए-बरात के मौके पर शुक्रवार को पूरी रात अल्लाह की इबादत की गई। शहर और कस्बों की मस्जिदों में इसके लिए खास इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक आठवें महीने को शाबान की15वीं तारीख को शब-ए-बरात के रूप में मनाया जाता है। जो मुस्लिम समुदाय के लिए इबादत की रात होती है। लोगों ने सारी रात मस्जिदों में इबादत की।
वहीं कब्रिस्तानों में पहुंचकर बुजुर्गों के लिए फातिहा पढ़ा। शहर के होली मोहल्ला, किदवई नगर, पंजाबपुरा, नगला पोता आदि इलाकों में इबादत का सिलसिला शनिवार सुबह तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज के मोहल्ला काजी, मोहल्ला अंसारी, मोहल्ला मेवाती स्थित मस्जिदों में इबादत की गई। कहा जाता है कि शब-ए-बरात पाक रात होती है। इस दिन अल्लाह की रहमत बरसती है। अल्लाह इस रात हर किसी की इबादत को स्वीकार करते हैं और उनके गुनाहों की माफी भी देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें