फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में 10 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

Fri, 14 Jun 2024 07:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात में वीरेश निवासी भोपालपुर पिलुआ ने उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह सहित 10 पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि पुलिस भर्ती आरक्षी परीक्षा के दौरान पुलिस ने उसे 17 फरवरी की सुबह पकड़ लिया और पेपर आउट कराने का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान उसके साथ गाली-गलौज करते हुए पीटा और उसे एकांत जगह पर ले गए। वहां धमकाकर कहा कि तूने नकल के बाबत मोटी रकम ली है, इसकी बरामदगी करा दे नहीं तो तेरा एनकाउंटर कर दिया जाएगा। जिसके बाद न्यायालय की शरण ली है तब जाकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें