फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नींद का झोंका आने से पेड़ से टकराई कार, दंपती सहित 4 घायल

Wed, 05 Feb 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में होता घायलों का उपचार। - फोटो : मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में होता घायलों का उपचार।
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र में गांव सिरसा टिप्पू के पास बुधवार की सुबह चालक को नींद का झोंका आने से कार पेड़ से टकरा गई। इसमें कार सवार एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज से हालत नाजुक देखते हुए परिजन बरेली लेकर चले गए।
विज्ञापन

थाना व कस्बा उझानी के मोहल्ला साहूकारा निवासी सनी वार्ष्णेय ने बताया कि जयपुर में एक रिश्तेदारी में मंगलवार को विवाह कार्यक्रम था। भैया सोनू, भाभी अंजली और दो भतीजी सोंजल व किंजी बुधवार को विवाह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। सुबह के समय मिरहची थाना क्षेत्र में कासगंज मार्ग पर सिरसा टिप्पू के पास स्थित पीएनसी प्लांट के सामने कार चला रहे भाई सोनू को नींद का झोंका आ गया।
इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। कार चालक सोनू सहित सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी को मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए रेफर करने की बात कही। जहां परिजन सभी घायलों को बरेली लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें