फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की चोट से उबरने को तैयार कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोरोना कर्फ्यू लागू हुए महीना भर बीत गया। इस दौरान अलग-अलग ट्रेड के कारोबारियों का करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। मंगलवार से बाजार खुलने के साथ अब इस घाटे से उबरने की तैयारी की जा रही है। जून के सहालग इसके लिए टॉनिक का काम करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के दौरान सबसे ज्यादा मार आभूषण और विद्युत उपकरणों पर पड़ी। एक ओर दुकानें बंद रहीं तो दूसरी ओर काम-धंधे ठप रहने के कारण तमाम लोग आभूषण खरीदने की स्थिति में नहीं थे। वहीं, कोरोना काल में एसी और फ्रिज से भी तमाम लोगों ने दूरी बनाकर रखी। इसके अलावा कपड़ा, जूता, मोबाइल, लैपटॉप से संबंधित व्यापारियों को भी मुश्किलों से जूझना पड़ा। मंगलवार से कर्फ्यू खुलने की खबर पर व्यापारियों को राहत मिली है। इसके साथ ही उन्होंने कंपनियों को माल के ऑर्डर भेजना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें