फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बेकाबू होकर खाई में उतरी बस, पांच लोग घायल

विज्ञापन
सहावर मार्ग पर गांव रुद्रपुर के पास हादसे के बाद खाई में घुसी बस।&nbsp
विज्ञापन
एटा। अमांपुर से फिरोजाबाद जा रही एक निजी बस बृहस्पतिवार को बेकाबू होकर खाई में उतर गई। हादसे में दो राहगीर और तीन यात्रियों समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना अमांपुर निवासी वाहिद हुसैन ने बताया कि बृहस्पतिवार को बहन की विदा कराने जा रहे थे। बताया कि रास्ते में बस के किसी चीज से टकराने के बाद चालक ने बस की गति बढ़ा दी। गति कम करने की कहने पर गाली-गलाैज करने लगा। इसके बाद बस धीमा करके गाड़ी से कूद गया। इस पर बस सड़क किनारे खाई में चली गई और एक पेड़ से टकराकर रुक गई।
हादसे में दो राहगीरों के साथ बस में सवार अमांपुर निवासी वाहिद हुसैन, फजर मोहम्मद और भुजपुरा निवासी रहीस अहमद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां इलाज चल रहा है। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि बस में 45 यात्री सवार थे जो आपस में रिश्तेदार हैं। घायलों का उपचार चल रहा है और सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस भागे हुए चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें