फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दोस्तों से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
जॉनी का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। गांव शीतलपुर में एक युवक ने शुक्रवार को दोस्तों से विवाद के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर मृतक का भाई मौके पर पहुंचा और डायल-112 पर सूचना दी।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव शीतलपुर निवासी अक्कर ने बताया कि पांच भाइयों में से चौथे नंबर के जॉनी उर्फ गुलशन की किसी बात के कारण शुक्रवार सुबह दोस्तों से कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद होने लगा तो सूचना मिलने पर जाकर देखा और मामले को शांत कराया। बताया कि विवाद खत्म होने के बाद घर चले आए। कुछ देर बाद एक युवक ने आकर बताया कि जॉनी पेड़ पर फंदे से लटक रहे हैं।
वहां पहुंचकर उनको फंदे से उतारा और डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। इसके बद एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां चिकित्सक ने जॉनी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंची। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है फिर भी पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें