फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा के बाद बदले जाएंगे परिचालकों के रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में परिवहन निगम की आय गिर रही है। वहीं लोड फैक्टर भी कम होता जा रहा है। इसको लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने कहा है कि लापरवाह परिचालकों की समीक्षा की जाएगी। इसमें गड़बड़ी मिलने पर उनका रूट बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीते जुलाई में डिपो की एक बस फर्रुखाबाद जनपद में चेक की गई। जहां बस में 52 बेटिकट यात्री चेकिंग दल को मिले थे। अब कासगंज की जगह अतरौली डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश यादव को चार्ज सौंपा गया। उन्होंने डिपो में पहुंचते ही चालक व परिचालकों सहित अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें किसी भी कर्मचारी को लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है।
बुधवार को उन्होंने चालक-परिचालकों सहित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसी भी हाल में लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि 1 सप्ताह बाद लोड फैक्टर को लेकर समीक्षा की जाएगी। जिस चालक-परिचालक का लोड फैक्टर ठीक नहीं आया। उससे स्पष्टीकरण लेकर उसका रूट बदला जाएगा। इसके एक माह बाद फिर समीक्षा होगी। अगर परिचालक का लोड फैक्टर ठीक नहीं आया तो कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें