पुलिस लाइन में बैठक लेते डीआईजी दीपक रतन। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ ने मंगलवार को जिले का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस नोडल अधिकारी और डीआईजी ने जिले की कानून व्यवस्था का हाल जाना और पुलिस को सतर्क रहने को कहा। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन मेें सलामी लेने के बाद अपराध समीक्षा की ।
डीआईजी दीपक रतन मंगलवार की दोपहर अचानक एटा पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को चौंका दिया। इसके बाद पुलिस लाइन में सलामी दी गई, इसके पश्चात एसएसपी सुनील कुमार सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था और अपराध समीक्षा की गई।
डीआईजी ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए निर्देश दिए और लॉकडाउन का प्रभावी रूप से पालन कराने पर जोर दिया। हॉटस्पॉट एरिया में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को सतर्कता बतरने संबंधी बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
अयोध्या में प्रस्तावित भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर भी जिले में विशेष सतर्कता बरतने और समस्त अधिकारियों को इस अवधि में लगातार भ्रमण करते रहने के निर्देश जारी किए। इस मौके पर एएसपी ओपी सिंह, एएसपी क्राइम राहुल कुमार, सीओ सिटी राजकुमार, सीओ सदर इरफान नासिर खां, सीओ सकीट देव आनंद, सीओ जलेसर रामनिवास सिंह, सीओ अलीगंज अजय सिंह भदौरिया आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।