फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खंभे में उतरे करंट से मरा सांड़, हंगामा

Sun, 12 Jan 2025 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में शिकोहाबाद मार्ग पर सुनहरी नगर गेट के सामने रविवार सुबह कूड़े के ढेर में चारा तलाशता सांड़ विद्युत खंभे में आए करंट की वजह से चिपककर मर गया। जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर हंगामा किया। विद्युत निगम और पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है। विद्युत जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली नगर में तहरीर दी है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री शिवांग गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही आए दिन देखने को मिल रही है। पालिका कर्मचारी विद्युत खंभे के पास ही कूड़ा डाल जाते हैं, जिसके कारण शहर में घूम रहे गोवंश इसमें चारा तलाशते हैं। विद्युत निगम की लापरवाही से इन खंभों में करंट उतर आता है, जो इसके लिए प्राण घातक सिद्ध होता है। इसमें पशुपालन विभाग की भी लापरवाही दिखाई देती है, जो अभियान तो चलाते हैं मगर गोवंश को गोशाला के अंदर नहीं पहुंचा पा रहे।
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी शीतलपुुर गांव के पास कई गोवंश विद्युत खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर काल के गाल में समा चुके हैं। बरसात के समय या सर्दी पड़ने पर विद्युत निगम की ओर से खंभों के ऊपर सस्ती और खराब गुणवत्ता की पॉलिथीन लगाई जाती है। जिसकी वजह से वह जल्दी खराब हो जाती है और खंभे में करंट उतर आता है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग के कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग और संबंधित जेई के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कोतवाली नगर में तहरीर दी। पशुपालन विभाग और नगर पालिका के सहयोग से मरे सांड़ का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया गया। विहिप गोरक्षा विभाग के प्रांत अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान, जिला प्रमुख अतुल भदौरिया, जिला टोली से हिमांशु वर्मा, रवि कश्यप, धर्म प्रसार प्रमुख राजेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें