फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले के ऊपर बन रहे भवन, पालिका मौन

विज्ञापन
कृषि विभाग कार्यालय के पास नाले पर बना मकान ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के नाले व नालियों के ऊपर हो रहे अतिक्रमण को चिह्नित किया जा रहा है। कुछ स्थानों से अतिक्रमण हटाए भी गए हैं, लेकिन शहर में कुछ बड़े नाले हैं जिनके ठीक ऊपर दो से तीन मंजिला भवन बने हुए हैं। जिनका अतिक्रमण हटाना तो दूर नगर पालिका चिह्नांकन ही नहीं कर रही है। शहर में करीब 300 मकान ऐसे हैं जो नाले के ऊपर बने हुए हैं।
विज्ञापन

जिसकी वजह से नालों की सफाई तक नहीं हो पा रही है। इसके बावजूद इन पर कार्रवाई नहीं की जा रही, नोटिस भेजकर ही औपचारिकता पूरी कर ली जाती है। शहर के लोगों इसमें सांठगांठ के जरिए पुलिस पर लेनदेन का आरोप लगा रहे हैं।
दीनदयाल उपाध्याय चौराहा के पास नाले के ऊपर बना होटल
शहर के जीटी रोड स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय चौराहा के पास एक होटल नाले के ऊपर बना हुआ है, लेकिन नगर पालिका इस अतिक्रमण को नहीं हटा रही है। जबकि पालिका द्वारा यहां पर अतिक्रमण को लेकर पैमाइश कर चिह्नांकन भी किया जा चुका है। होटल नाले के ऊपर बने होने की वजह से यहां पर नाले की सफाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

कटरा मोहल्ला में नाले के ऊपर बना मकान
बारिश के मौसम में कटरा मोहल्ला में जलभराव की समस्या सबसे ज्यादा रहती है। यहां पर नाले की सफाई न होने की वजह से यह दिक्कत रहती है। कृषि विभाग कार्यालय के पास ही एक भवन नाले के ऊपर बना हुआ है जिसकी वजह से नाले की सफाई का कार्य नहीं हो पाता है। नगर पालिका द्वारा यहां पर तो चिह्नांकन तक नहीं किया गया है।
पालिका ने 300 भवन स्वामियों को दिया नोटिस
नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में नाले के ऊपर हो रहे अतिक्रमण को लेकर 300 भवनों को चिह्नित किया गए हैं। इन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भी दिया जा चुका है। उसके बाद भी नगर पालिका इन अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें