फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

Wed, 03 Feb 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा विधानसभा क्षेत्र की बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक टीकमपुरा में हुई। जिसमें बूथ कमेटियों की समीक्षा की गई। वहीं पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जोन कार्डिनेटर ने कहा कि सपा सरकार के राज से जनता परेशान हो चुकी है। अब जनता फिर से बसपा की सरकार बनाने का मन बना रही है। मंडल कार्डिनेटर ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाएं। मंडल कार्डिनेटर कमल बौद्ध ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करें, तभी बहुमत मिल सकेगा। जिलाध्यक्ष राजकुमार जाटव ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। संचालन जिला महासचिव डीपी राना ने किया। इस दौरान डा. नाहर सिंह वर्मा, जिला पंचायत सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह, राजेंद्र गौतम, पुष्पेंद्र साहू, प्रेमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें