फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा छात्रसभा ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Wed, 03 Feb 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के किसी भी शहर को स्मार्ट सिटी की श्रेणी में नहीं लेने पर बुधवार को केएपीजी कॉलेज के बाहर सपा छात्रसभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।  
विज्ञापन

प्रदेश सचिव अभय यादव ने कहा कि लोकसभा में उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक सीट जीतने के बाद भी प्रधानमंत्री प्रदेश के लोगों के एहसान को भूल गए। प्रदेश में किसी भी शहर को स्मार्ट सिटी की श्रेणी में नहीं रखा। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। जिलाध्यक्ष अभिषेक गौरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने भाजपा को 73 सांसद दिए। इतना बड़ा प्रदेश होने के बाद भी उत्तर प्रदेश की अनदेखी प्रदेश की जनता को हजम नहीं हो रही। झूठ के दम पर सरकार बनाने वाले मोदी उत्तर प्रदेश के लिए कितने हितैषी है यह उनके इस फैसले से साफ हो गया है।
जिला उपाध्यक्ष शैलेश यादव ने कहा कि भाजपा वोट बैंक की गंदी राजनीति का खेल खेल रही है। प्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को राममंदिर दिखता है उससे पहले वह राममंदिर बनाने को कभी सक्रिय नहीं दिखती। सपा छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने केएपीजी कॉलेज पर एकत्रित होकर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान अभयराज मिश्रा, यशवंत दुबे, तरुण पचौरी, शादाब फरीदी, अनंत शर्मा, अजय प्रताप यादव, भानु यादव, पुष्पेंद्र यादव, शनि यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें