फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पाइप लाइन, बर्बाद हो रही ऑक्सीजन

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में टूटी हुई ऑक्सीजन पाइप लाइन।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग में लगे ऑक्सीजन प्लांट की पाइप लाइन टूट गई है। इससे बुधवार सुबह ऑक्सीजन बर्बाद होती रही। जानकारी होने पर अधिकारियों ने ऑक्सीजन की आपूर्ति को बंद कराया। लगभग एक माह पहले मेडिकल कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग के पीछे ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है।
विज्ञापन

यहां ओटी, वार्डों आदि में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए यूपीएसआईडीसी द्वारा पाइप लाइन बिछाई गई। जहां बुधवार को प्लांट से आई लाइन डायलिसिस यूनिट के पास टूट गई। इससे ऑक्सीजन बर्बाद होने लगी। मामले की जानकारी अधिकारियों को हुई। तब जाकर आपूर्ति को बंद कराया। सीएमएस डॉ. आरके अग्रवाल ने बताया कि कार्यदायी संस्था को पाइप लाइन टूटने की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें