फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डोली सजने से पहले ही बिखर गए दुल्हन के अरमान, दहेज लालची लोगों ने तोड़ दिया रिश्ता; पांच लाख भी हड़प लिए

Tue, 21 Nov 2023 07:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में डोली सजने से पहले ही दुल्हन के अरमान बिखर गए। दहेज लालची लोगों ने रिश्ता तोड़ दिया। पांच लाख भी हड़प लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
दुल्हन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में बरात आने से पहले ही दुल्हन के अरमान बिखर गए। रुपयों के लालचियों ने रिश्ता तोड़ दिया। बताया गया कि अतिरिक्त रुपयों की मांग को लेकर रिश्ता तोड़ा है। साथ ही पहले दे दी गई रकम भी हड़प ली। पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शादी से पहले ही पांच लाख रुपये ले लिए थे।

विज्ञापन


मामला निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव जिटौली का है। गांव निवासी बबलू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि नरेंद्र सिंह के पुत्र निर्मल निवासी नगला झम्मन थाना एका जिला फिरोजाबाद हाल पता श्याम बिहार कॉलोनी के साथ बहन का रिश्ता तय किया था। 

यह भी पढ़ेंः- बांके बिहारी मंदिर: हादसे का मर्म जान गौरव के 'विवेक' ने रखी थी कॉरिडोर की नींव, सीएम योगी ने दी थी जिम्मेदारी
विज्ञापन


शादी में 15 लाख रुपये देने की बात हुई थी। 10 अप्रैल 2023 को सर्वेश सिंह निवासी श्याम विहार कॉलोनी के मकान में बहन की गोद भराई की रस्म की गई। आरोप है कि जून माह में नरेंद्र सिंह ने खेत खरीदा था, तब रुपयों की जरूरत बताकर बैनामा के समय पांच लाख रुपये ले लिए।

अक्तूबर में शादी की तारीख पक्की करने की बात कही तो दो लाख अतिरिक्त की मांग होने लगी। इस पर एतराज जताया तो शादी करने से इन्कार कर दिया और दूसरी युवती के साथ रिश्ता तय कर लिया। बताया कि 10 अक्तूबर को नरेंद्र सिंह के घर पर पंचायत की गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: ज्वेलर्स के तीन साल के बेटे को गन पॉइंट पर लेकर दिनदहाड़े लाखों की लूट, भीड़ पर झोंकी फायरिंग; फैली दहशत

यहां पर आरोपियों ने शादी न करने की बात कही। ली गई रकम देने से भी मना कर दिया। कोतवाली नगर प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें