एटा। पेरिस में चल रहे ओलंपिक खेल के फाइनल में पहुंचने से पहले विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया। इससे देश और विनेश दोनों का ही गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया। इससे उनका ही नहीं, जिले के खिलाड़ियों का भी सपना टूटा है, जो कुश्ती में भारत को गोल्ड मेडल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे थे।
बुधवार को पेरिस ओलंपिक गेम में दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट फाइनल मैच से पहले ही अयोग्य घोषित कर दी गईं। महज कुछ ग्राम वजन के चलते बाहर किए जाने से खेल प्रेमियों में आक्रोश है। उन्होंने बताया की इस बार विनेश फोगाट का गोल्ड मेडल जीतना पक्का था, लेकिन कुछ ग्राम वजन ज्यादा होने के बहाने उन्हें बाहर कर दिया गया। वहीं, विनेश फोगाट के खेल की सराहना करते हुए उन्हें चैंपियन बताया। कहा कि विनेश ने सेमीफाइनल में दमदार जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन उन्हें अब कोई मेडल नहीं मिलेगा। जिससे पूरे जिले के खिलाड़ियों में निराशा है।
-
ओलंपिक संघ के इस फैसले के बाद देश का गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया। उम्मीद थी कि जरूर मिलेगा लेकिन कुछ ग्राम अधिक वजन ने इसे तोड़ दिया। -प्रशांत कुमार, खिलाड़ी
काश ये फैसला बदला जा सकता और फिर से उन्हें मौका मिल पाता, तो एक अलग ही उत्साह होता। देश और विनेश दोनों ही निश्चित रूप से गोल्ड मेडल जीतते। - राजीव कुमार, खिलाड़ी