फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे टीका के नौ माह पूरे होने पर दी बूस्टर डोज

विज्ञापन
मारहरा ब्लॉक क्षेत्र में एक बुजुर्ग को बूस्टर टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कोरोना की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को लेकर सोमवार से कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज देना शुरू कर दी गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन के अनुसार दूसरे टीका के नौ माह पूरे होने पर यह डोज लोगों को दी गई। स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी से ग्रसित बुजुर्गों को यह एहतियाती टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राम सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स व 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना के एहतियाती टीका लगाए जाने की शुरूआत सोमवार से कर दी गई है। सभी सीएचसी, पीएचसी और उपकेंद्रों पर बूस्टर डोज उपलब्ध है। पहले दिन 15 केंद्रों पर बूस्टर डोज लगाई गई है। बताया कि लोगों को एहतियाती टीका लगाए जाने के लिए दूसरी डोज लगने के दिनांक से 9 माह यानी 39 सप्ताह पूरे होने का मानक तय किया गया है। एहतियाती टीका लगवाने के लिए पात्र लाभार्थी कोविन पोर्टल पर पहले से मौजूद अपनी आईडी पर पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करके स्लॉट बुक कर सकते हैं। जिसके बाद मैसेज आ जाएगा। इस मैसेज को वह केंद्र पर दिखाकर टीका लगवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें