फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्राण प्रतिष्ठा की तारीख पर शादी के लिए चल रहीं बुकिंग

Sun, 05 Jan 2025 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश होते ही 16 जनवरी से शादी सहालगों की शुरूआत हो जाएगी। इसे लेकर बाजारों में उत्साह है। बैंडबाजे, कैटरर, हलवाई, टैंट आदि की एडवांस बुकिंग चल रही है। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर बड़ा मुहूर्त है। इस दिन शादी के लिए सबसे ज्यादा बुकिंग हैं।
विज्ञापन

नए साल में 16 जनवरी से लेकर 6 मार्च तक शादियों के 26 शुभ मुहूर्त हैं। मकर संक्रांति से शुरू होने वाले सहालगाें का हर किसी को इंतजार है। बाजारों में इसको लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। खासतौर से सराफा, ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रोनिक एवं फर्नीचर बाजार में तैयारियां की गई हैं।
इस कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि पिछले सहालग के बाद से ठंडा पड़ा बाजार अब गर्मी पकड़ेगा। कपड़ा बाजार में भी रौनक देखने को मिल रही है। इसके अलावा हाथ पर हाथ रखे बैठे हलवाइयों को भी काम मिलना शुरू हो जाएगा। मैरिज होम की बुकिंग की शुरूआत हो भी चुकी है।
विज्ञापन

इन तिथियों पर विवाह के शुभ मुहूर्त
जनवरी-16, 18, 19, 20, 21 ,22, 24, 27,
फरवरी-3, 4, 7, 8, 14, 15, 16, 18, 20, 21, 23, 25, 26
मार्च-1, 2, 3, 6

सराफा बाजारों में दिखने लगी रौनक
शहर के बाबूगंज के सराफा व्यवसायी मनोज गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष सहालग कम होने के वजह से बाजार में रौनक कम रही थी। 16 जनवरी मकर संक्रांति से शादियाें की शुरूआत हो रही है। लोग एडवांस में आभूषणों का ऑर्डर दे रहे हैं। इस वर्ष अधिक सहालग होने से अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है।

बैंड-बाजाें की बुकिंग से आस
जीटी रोड स्थित बन्ने बैंड संचालक राहुल ने बताया कि पिछले बार की मुकाबले इस वर्ष अच्छे काम की उम्मीद है। अयोध्या राम मंदिर वर्षगांठ पर बड़ा सहालग है। इस दिन के लिए एक महीने पहले से ही एडवांस तीन शिफ्टों की बुकिंग है। लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए इस दिन ज्यादा शादियां कर रहे हैं।

प्री-वेडिंग शूट की बड़ी डिमांड
एमके जैन स्टूडियो संचालक सोबित जैन व कन्हैया ने बताया कि प्री-वेडिंग शूट की सबसे ज्यादा बुकिंग इस बार आई हैं। सर्दी अधिक होने की वजह से फिलहाल दिल्ली, आगरा, मनाली, लखनऊ के वेडिंग शूट मिले हैं। 22 जनवरी को बुकिंग अधिक होने की वजह से शूट का कार्य अन्य लोगों को देकर शिफ्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें